कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर गुरु रविदास जयंती के अवसर पर
श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि वह महान संत और
समाज सुधारक गुरु रविदास जी को उनकी जयंती पर नमन करती हैं। मुख्यमंत्री
ने लिखा कि गुरु रविदास जी की समानता, मानवता और सामाजिक न्याय पर आधारित
शिक्षाएं आज भी एक न्यायपूर्ण और समावेशी समाज की आधारशिला हैं।
उनके
अमूल्य आध्यात्मिक और सामाजिक योगदान के सम्मान में पश्चिम बंगाल में इस
पावन अवसर पर सेक्शनल अवकाश घोषित किया गया है। ममता बनर्जी ने आगे
कहा कि इस पवित्र दिन पर शोभायात्राओं और जुलूसों के माध्यम से श्रद्धा और
उल्लास का माहौल देखने को मिलता है। उन्होंने सभी से गुरु रविदास जी के
आत्मनिष्ठ सेवा के मार्ग पर चलने और भेदभाव से मुक्त समाज के निर्माण का
संकल्प लेने का आह्वान किया।

