BREAKING NEWS

logo

अमेरिकी अदालत का पांच वर्षीय लियाम रामोस और उसके पिता को इमिग्रेशन हिरासत से रिहा करने का आदेश



वाशिंगटन: अमेरिका की एक संघीय अदालत ने पांच वर्षीय लियाम कोनेजो रामोस और उनके पिता को तत्काल आप्रवासन (इमिग्रेशन) हिरासत से रिहा करने का आदेश दिया है। दोनों को टेक्सास के डिले में साउथ टेक्सास फैमिली रेजिडेंशियल सेंटर में रखा गया है। संघीय अदालत ने ट्रंप प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा कि दोनों को रिहा कर दिया जाए। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, लियाम और उसेके पिता एड्रियन को इमिग्रेशन एजेंटों ने मिनियापोलिस के बर्फीले उपनगरीय इलाके में उनके घर के रास्ते से ले जाकर 1,300 मील दूर टेक्सास की एक डिटेंशन सुविधा केंद्र में भेज दिया था। इस केंद्र को परिवारों को हिरासत में रखने के लिए बनाया गया है।



आदेश में कहा गया है कि प्री-स्कूल जाने वाले बच्चे और उसके पिता को मंगलवार तक रिहा कर दिया जाए। जज के कोर्टरूम डिप्टी और पीड़ित के वकीलों ने इसकी पुष्टि की है। अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज फ्रेड बियरी ने अपने आदेश में आजादी की घोषणा नाम के एक अमेरिकी ऐतिहासिक दस्तावेज के बारे में सरकार की अज्ञानता पर फटकार लगाई। बियरी ने एक संभावित तानाशाह राजाके खिलाफ थॉमस जेफरसन की शिकायतों का हवाला देते हुए कहा कि आज लोग "उस इतिहास की गूंज सुन रहे हैं।" जज ने अपनी राय के आखिर में अपने हस्ताक्षर के नीचे लियाम की तस्वीर के साथ बाइबिल के अंश मैथ्यू 19:14 और जॉन 11:35 का भी जिक्र किया। 


बायरी ने लिखा कि लियाम का मामला डिपोर्टेशन कोटा के लिए सरकार की गलत सोची-समझी और खराब तरीके से लागू की गई कोशिश से शुरू हुआ। उन्होंने लिखा यह अमानवीय है।बायरी ने एडमिनिस्ट्रेटिव वारंट पर भी निशाना साधा, जिनका इस्तेमाल अकसर फेडरल इमिग्रेशन एजेंट गिरफ्तारी के लिए करते हैं। इस वारंट पर जज के दस्तखत की जरूरत नहीं होती। उन्होंने लिखा, " ऐसे वारंट न्याय की कसौटी पर खरे नहीं उतरते। यह तो बिल्ली को चूहे की रखवाली में सौंप देना जैसा है। " बायरी ने कहा कि लियाम और उसके पिता को बावजूद इसके डिपोर्टेशन का सामना करना पड़ सकता है। 


यह अमेरिका का अजीब इमिग्रेशन सिस्टम है। जज ने अपनी राय को बेंजामिन फ्रैंकलिन के 1787 के संवैधानिक सम्मेलन में दिए गए बयान "हमारे पास एक गणतंत्र है, आप इसे बनाए रख सकते हैं" को कोट करते हुए खत्म किया। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में की गई गिरफ्तारियों में छोटे बच्चे भी फंस गए हैं। कोलंबिया हाइट्स पब्लिक स्कूल्स ने कहा कि लियाम अपने स्कूल डिस्ट्रिक्ट का चौथा बच्चा है जिसे इमिग्रेशन एजेंट ले गए हैं। पिछले सप्ताहांत एक छोटी बच्ची को इसी तरह हिरासत में लिया गया था।