BREAKING NEWS

logo

बीएलए मजीद ब्रिगेड के वरिष्ठ फिदाई फजल बलोच का लोगों से लड़ाई में शामिल होने का आह्वान



क्वेटा (बलोचिस्तान):  बलोचिस्तान की आजादी की लड़ाई में शामिल बलोच लिबरेशन आर्मी ने अपने आधिकारिक चैनल पर फजल बलोच का एक वीडियो संदेश जारी किया है। यह वीडियो संदेश बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के ऑपरेशन हीरो के दूसरे चरण की शुरुआत पर आया है। फजल बीएलए मजीद ब्रिगेड के वरिष्ठ फिदाई (आत्मघाती) हैं। उन्होंने बलोचिस्तान के लोगों से इस लड़ाई में शामिल होने का आह्वान किया है।



द बलोचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो में फजल बलूच को एक वाहन में बैठे देखा जा सकता है। यह वही वाहन है, जिसके माध्यम से उन्होंने ग्वादर के तहसील पसनी में एक लक्ष्य को निशाना बनाकर ऑपरेशन हीरो को अंजाम दिया था। वीडियो संदेश में उन्होंने बलोचों को बधाई दी और कहा कि सबसे पहले मजीद ब्रिगेड जिंदाबाद। माशा अल्लाह, हमारे युवा बुद्धिमान हैं। मैं बड़ों को एक संदेश देना चाहता हूं।


उन्होंने वीडियो संदेश में कहा कि अब घर पर बैठने का समय नहीं है। अपने बच्चों और भाइयों के साथ आओ और इस लड़ाई में शामिल हो जाओ। गौरतलब है कि ऑपरेशन हीरो के तहत बलोच लिबरेशन आर्मी के पाकिस्तान के सुरक्षा बलों के खिलाफ हमलों का सिलसिला जारी है। संगठन के हालिया बयान में कहा गया है कि उनके कमांडर क्वेटा और अन्य क्षेत्रों में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। दावा किया गया है कि झड़पों में पाकिस्तान की सेना, पुलिस और अन्य संस्थानों के 150 से अधिक जवान मारे गए हैं।