BREAKING NEWS

logo

चतरा में एसएसबी जवान ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी


रांची एक्सप्रेस संवादाता

चतरा। जिले से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। एसएसबी के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना बीती रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार, जवान 35वीं बटालियन में तैनात था और सिमरिया थाना क्षेत्र के शिला पिकेट पर पदस्थापित था। मृतक की पहचान देवघर निवासी प्रह्लाद सिंह के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि जवान ने अपनी ही सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली।घटना की सूचना मिलते ही चतरा एसपी और एसएसबी कमांडेंट मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेजा जा रहा है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।