BREAKING NEWS

logo

सरना पूजा समिति ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सरहुल महोत्सव में किया आमंत्रित


आज मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, रांची में सरना पूजा समिति, डहूटोली, हातमा के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री को आगामी प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर आयोजित होने वाले सरहुल पूजा महोत्सव में आमंत्रित करना था।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 21 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले इस महोत्सव में शामिल होने हेतु औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सरना पूजा समिति के अध्यक्ष श्री विश्वास उरांव के साथ श्री कमल मुंडा, श्री रोहन कच्छप, श्री आशुतोष गोस्वामी, श्री सुधीर मिंज और श्री बसंत टोप्पो सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

सरहुल पर्व झारखंड की आदिवासी संस्कृति का एक प्रमुख प्रकृति पर्व है, जिसमें प्रकृति और पर्यावरण की पूजा की जाती है। यह पर्व राज्य में हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाता है।