रायपुर, 25 अप्रैल । रायपुर शहर जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने शनिवार को 61 सदस्यों वाली सूची जारी कर दी है, इनमें 12 उपाध्यक्ष और 18 महामंत्री बनाए गए हैं।
गाैरतलब हाे कि पिछली बार जारी हुई सूची को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने अनुमोदित नहीं होने का हवाला देकर तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया था। सियासी गलियारों में संगठन के भीतर खीचतान की बात कही जा रही थी, लेकिन अब इन अटकलों पर विराम लग गया है।
रायपुर शहर कांग्रेस कमेटी में 61 सदस्यों को शामिल किया गया है। जारी सूची में सचिन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। 12 सदस्यों को उपाध्यक्ष और 19 सदस्यों को महामंत्री बनाया गया है। वहीं 20 सदस्यों को सचिव और 10 कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जगह दी गई है।

