BREAKING NEWS

logo

पहाड़ी मंदिर शिवरात्रि महोत्सव में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आमंत्रण


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर रांची के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें आगामी 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले महोत्सव में शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को महाशिवरात्रि महोत्सव-2026 की तैयारियों की जानकारी दी और उनसे सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने का विनम्र आग्रह किया।

इस अवसर पर महासमिति के संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद, अध्यक्ष राजेश साहू सहित बादल सिंह, रिवाल्डो वर्मा, शुभाशीष चटर्जी, राम सिंह तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

महाशिवरात्रि पर पहाड़ी मंदिर में हर वर्ष श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या जुटती है, जहां शिव बारात और धार्मिक आयोजनों के जरिए भक्तिभाव का विशेष माहौल बनता है।