BREAKING NEWS

logo

महाशिवरात्रि पर देवघर शिव बारात में शामिल होने का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को न्योता


झारखंड विधानसभा, रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिवरात्रि महोत्सव समिति बैद्यनाथधाम-देवघर के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें आगामी 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि के अवसर पर देवघर में आयोजित होने वाली भव्य शिव बारात में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आयोजन की तैयारियों की जानकारी देते हुए उनसे सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। बैठक के दौरान देवघर के विधायक सुरेश पासवान, समिति के अध्यक्ष अभिषेक आनंद झा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

देवघर का महाशिवरात्रि उत्सव धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव बारात और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं।