छत्तीसगढ़ राज्य वेटलैंड प्राधिकरण,
राज्य में आर्द्रभूमियों (वेटलैंड्स) के संरक्षण, प्रबंधन और संवर्धन के
लिए जिम्मेदार एक प्रमुख सरकारी निकाय है। इसने राज्य के 44 प्रमुख
वेटलैंड्स को अधिसूचित किया है और बिलासपुर के कोपरा जलाशय को राज्य का
पहला रामसर साइट घोषित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह प्राधिकरण
छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 के तहत वर्ष 2030 तक 20 वेटलैंड्स को रामसर
दर्जा दिलाने का लक्ष्य रख रहा है।
रायपुर: प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी आज साेमवार 2 फरवरी 2026
को विश्व वेटलैण्ड दिवस मनाया जाएगा। इस वर्ष की थीम ‘‘वेटलैंड्स एंड
ट्रेडिशनल नालेज- सेलेब्रेटिंक कल्चर हेरिटेज’’ (वेटलैण्ड्स और पारंपरिक
ज्ञान- सांस्कृतिक विरासत का उत्सव) निर्धारित की गई है। इस थीम का
उद्देश्य वेटलैण्ड्स और उनसे जुड़े स्थानीय समुदायों की सांस्कृतिक परंपराओं
के महत्व को उजागर करना है।

