सूचना मिलते ही सुरक्षा बल, बम निरोधक
दस्ता और सीआईएसएफ के जवान हवाई अड्डे पर पहुंच गए। विमान और यात्रियों की
पूरी तरह जांच की गई। करीब रात आठ बजे तक चली जांच के दौरान विमान में कोई
भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। अफसरों के अनुसार फिलहाल मामले की जांच जारी है और पत्र किसने तथा किस उद्देश्य से छोड़ा, इसका पता लगाया जा रहा है।
हैदराबाद–वाराणसी इंडिगो विमान में बम की सूचना से हड़कंप, आपात लैंडिंग कराई गई
वाराणसी: हैदराबाद से वाराणसी आ रहे इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान
में बम होने की सूचना से रविवार को अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा कारणों से
विमान की बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर
आपात लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग के तुरंत बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित
बाहर निकालकर विमान को आइसोलेशन एरिया में ले जाया गया, जहां उसकी सघन जांच
की गई।
एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों के अनुसार, उक्त विमान को
शाम करीब 6:30 बजे वाराणसी पहुंचना था। लैंडिंग से कुछ समय पहले विमान के
टॉयलेट में क्रू मेंबर को एक संदिग्ध पत्र मिला, जिसमें विमान में बम होने
की बात लिखी थी। इसकी सूचना तत्काल पायलट को दी गई। पायलट ने एहतियातन एयर
ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को मामले से अवगत कराया, जिसके बाद सुरक्षा
एजेंसियां अलर्ट हो गईं।
