वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जिलाधिकारी सत्येन्द्र
कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने चैंबर में जनसुनवाई की। इस
दौरान उन्होंने जन सामान्य की शिकायतों को सुना एवं दूरभाष पर वार्ता कर
संबंधित अधिकारियों को शासन के निर्देेंशाें के अनुुरुप, गुणवत्तापूर्ण
निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जो भी जन
सुनवाई के दौरान समस्याएं आ रही है उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ससमय
कराएं एवं यह भी कहा कि लाभार्थी को निस्तारण से संतुष्टि भी मिलनी चाहिए।
वाराणसी में जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में फरियादियों की सुनी समस्याएं
