कोलकाता: दक्षिण
पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल और खुर्दा रोड मंडल में चल रहे विकासात्मक
कार्यों के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किए गए हैं। इसके
तहत कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग में
परिवर्तन अथवा आंशिक संचालन किया जाएगा। शुक्रवार शाम जारी एक प्रेस
विज्ञप्ति में रेलवे ने बताया कि इन विकास कार्यों के दौरान यात्री
सुरक्षा और भविष्य में बेहतर रेल सेवा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह
अस्थायी व्यवस्था की गई है।
68077/68078 आद्रा–वागा–आद्रा मेमू, 68053/68054 आद्रा–बराभूम–आद्रा मेमू,
68046/68045 आसनसोल–आद्रा–आसनसोल मेमू और 18116/18115 चक्रधरपुर–एनएससीबी गोमो–चक्रधरपुर मेमू एक्सप्रेस रद्द रहेंगी।
वहीं 68105/68108 मासाग्राम–बांकुड़ा–मासाग्राम मेमू 31 जनवरी और एक फरवरी 2026 को रद्द रहेगी।
उधर,
खुर्दा रोड मंडल में विकास कार्यों के कारण 68442 पुरी–जलेश्वर मेमू एक से
12 फरवरी 2026 तक और 68441 जलेश्वर–पुरी मेमू दो से 13 फरवरी 2026 तक रद्द
रहेगी।
साथ ही 18021/18022 खड़गपुर–खुर्दा रोड–खड़गपुर एक्सप्रेस
दो से 12 फरवरी 2026 के बीच जयपुर केओनझार रोड स्टेशन से ही आंशिक रूप से
संचालित की जाएगी।

