रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज साेमवार
काे कोरबा और सरगुजा जिला का दौरा करेंगे। वे दोपहर 12 बजे कोरबा रवाना
होंगे , जहां ग्राम रिस्ती में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद
वे दोपहर 2.25 बजे अंबिकापुर पहुंचेंगे, जहां वे माता राजमोहिनी देवी भवन
में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद शाम 5.30 बजे रायपुर
लौटेंगे।

