वहीं, संबंधित
वेटर ने गलती स्वीकार करते हुए कहा कि ऑर्डर सुनने में चूक हुई थी। होटल
प्रबंधन की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
घटना के बाद होटल परिसर में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
फिलहाल, यह मामला सोशल मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हलकों में चर्चा
का विषय बना हुआ है।
तूल पकड़ रहा कोलकाता के होटल में ब्राह्मण अभिनेता को गौ मांस परोसे जाने का विवाद
कोलकाता: बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री के ब्राह्मण अभिनेता और
सेलिब्रिटी इन्फ्लुएंसर सायक चक्रवर्ती ने कोलकाता के पार्क स्ट्रीट स्थित
एक होटल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनेता का कहना है कि मटन ऑर्डर करने पर
उन्हें कथित तौर पर गोमांस परोस दिया गया। घटना शुक्रवार रात की
बताई जा रही है, जब सायक अपने दोस्तों अनन्या गुहा और सुकांत कुंडू के साथ
डिनर पर गए थे। आरोप है कि खाना परोसे जाने के बाद पहले निवाले में ही
उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद वेटर को बुलाकर पूछताछ की गई।
सायक ने मौके से
ही फेसबुक लाइव कर पूरी घटना साझा की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से
वायरल हो रहा है। वीडियो में अभिनेता वेटर से यह कहते नजर आते हैं
कि वह ब्राह्मण हैं और बिना बताए उन्हें गोमांस परोसा गया। बातचीत के दौरान
वेटर ने खुद को मुस्लिम बताया, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हो गई।
अभिनेता ने होटल प्रबंधन से भी शिकायत दर्ज कराई।
