BREAKING NEWS

logo

टेंपो और कार की टक्कर में दो घायल, रिम्स रेफर


बालूमाथ।बालूमाथ-रांची मुख्य पथ एनएच 22 पर मकइयाटाड़ ग्राम के समीप शुक्रवार को टेंपो और कार की आमने-सामने टक्कर में दो लोग घायल हो गए। घायलों मे चंदन कुमार साव 30 वर्ष ग्राम ओकिया थाना बालूमाथ निवासी एवं साजिद खान 28 वर्ष कामता थाना चंदवा निवासी शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार चंदन कुमार साव अपना टेंपो से ओकिया गांव में आयोजित यज्ञ के तहत चल रही गौ कथा में शामिल लोगों को चंदवा से छोड़कर वापस अपने घर लौट रहा था।इसी दौरान मकइयाटाड़ ग्राम के पास सामने से आ रही अर्टिगा कार साजिद खान चला रहा था के साथ टक्कर हो गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया ।जहां डॉ. चंदन कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं दोनों घायलों को स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया ।बताया जाता है कि ओकिया गांव में इन दिनों यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें गौ कथा का कार्यक्रम चल रहा है ।