आज दिनांक 09.05.2026 जुगसलाई नगर परिषद के माननीय अध्यक्ष नौशीन खान
आज दिनांक 09.05.2026 जुगसलाई नगर परिषद के माननीय अध्यक्ष नौशीन खान, उपाध्यक्ष अर्चना दुबे एवं नेहा सिंह, वार्ड पार्षद के द्वारा स्वयं से डिजिटल माध्यम से स्व गणना (Self Enumeration) किया गया। माननीय अध्यक्ष महोदया के द्वारा आम नागरिकों को भी स्व गणना करने हेतु अभिप्रेरित किया गया।
भारत की जनगणना 2027 की प्रथम चरण मकानसूचीकरण एवं मकान की गणना (HLO) के क्षेत्र कार्य हेतु तृतीय बैंच के लिए नामित सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षको के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी रहा, प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए नामित सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को माननीय अध्यक्ष महोदया द्वारा पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ जनगणना 2027 का कार्य करने हेतु अभिप्रेरित किया गया। साथ ही किसी भी प्रगणक व पर्यवेक्षक को क्षेत्र में किसी प्रकार का कोई दिक्कत होने पर संबंधित वार्ड सदस्य से आवश्यक सहयोग लेते हुए कार्य को करने हेतु निर्देश दिया गया।
*जनगणना 2027: स्व-गणना प्रक्रिया (झारखण्ड)*
अब आप खुद से मोबाइल/लैपटॉप पर अपनी जनगणना की जानकारी भर सकते हैं। पूरा प्रोसेस 4 भाग में है:
*भाग 1: पोर्टल में प्रवेश एवं पंजीकरण*
1. वेबसाइट: https://se.census.gov.in पर जाएं
2. क्षेत्र चुनें: राज्य = झारखण्ड, अपना क्षेत्र सेलेक्ट करें
3. कैप्चा: स्क्रीन पर दिख रहा कोड डालें
4. परिवार पंजीकरण:
- मुखिया का नाम भरें
- 10 अंकों का मोबाइल नंबर डालें
- ईमेल आईडी (जरूरी नहीं)
⚠️ ध्यान दें: पंजीकरण के बाद नाम बदल नहीं सकते। एक परिवार = एक ही मोबाइल नंबर
भाग 2: सत्यापन एवं स्थान की पहचान
1. भाषा: अपनी पसंदीदा भाषा चुनें
2. OTP: मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें
3. स्थान विवरण: जिला चुनें, पिन कोड डालें, गांव/शहर/वार्ड भरें
4. मैप पर निवास: डिजिटल मैप पर लाल मार्कर को खींचकर अपने घर की सही लोकेशन सेट करें और पुष्टि करें
भाग 3: डेटा दर्ज करना और अंतिम प्रस्तुतीकरण
1. प्रश्नावली: मकान, मुखिया और परिवार की सभी जानकारी भरें
2. सहायता: शंका हो तो FAQ और टूलटिप्स देखें
3. पूर्वावलोकन: 'Preview' में सारी जानकारी चेक करें, गलती सुधारें
4. सबमिट: "पुष्टि करें और सबमिट करें" पर क्लिक करें
⚠️ ध्यान दें: एक बार सबमिट के बाद कोई बदलाव नहीं होगा
भाग 4: SE ID का सृजन और सत्यापन
1. SE ID मिलेगी: सबमिट के बाद 11 अंकों की स्व-गणना पहचान संख्या मिलेगी। ये SMS से भी आएगी
2. प्रगणक को दिखाएं: जब Census वाला आपके घर आए तो SE ID बताएं
3. सत्यापन:
- SE ID मैच हुई तो डेटा स्वीकार
- मैच नहीं हुई तो प्रगणक दोबारा जानकारी लेंगे।
मौके पर श्री संदीप पासवान चार्ज पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी,
फील्ड ट्रेनर श्री मनोज कुमार पांडे एवं केशव कुमार के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण में राजेंद्र कुमार नगर प्रबंधक सह सहायक चार्ज पदाधिकारी, संचालक श्री हरेंद्र कुमार सिंह सहायक शिक्षक, श्री अमरेंद्र कुमार, श्री प्रबोध कुमार पाठक, उमेश रजक, भूपेंद्र सिंह मिन्हास, अजय कुमार सिंह, नवीन कुमार आदि उपस्थित थे।
