Hemant Soren से आज झारखंड विधानसभा में St. Mariam's School, मेदनीनगर, पलामू के विद्यार्थियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से संवाद करते हुए राज्य की शासन व्यवस्था एवं विधानसभा की कार्यप्रणाली से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु प्रेरित किया। मुख्यमंत्री Hemant Soren ने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों को समझने और समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश भी दिया।
इस दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने इस मुलाकात को प्रेरणादायक बताया।
संत मरियम स्कूल के विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात
