BREAKING NEWS

logo

रोशनी खलखो ने मेयर पद की शपथ ली | नीरज कुमार बने डिप्टी मेयर


रोशनी खलखो ने मेयर पद की शपथ ली | नीरज कुमार बने डिप्टी मेयर 

रांची : रांची नगर निगम की नई टीम ने औपचारिक रूप से पदभार संभाल लिया है , शपथ ग्रहण समारोह में रोशनी खलखो समेत कुल 53 पार्षदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली । 
डिप्टी कमिश्नर मंजूनाथ भजंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई, कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और उमंग का माहौल था , जैसे ही मेयर रोशनी खलखो ने शपथ ली  पूरा ऑडिटोरियम तालिया से गूंज उठा ।
इसके बाद सभी पार्षद एक-एक करके शपथ ली , पूरी प्रक्रिया जिला प्रशासन की देखरेख में शांतिपूर्वक पूरी हुई ।
 नीरज कुमार बने डिप्टी मेयर रांची नगर निगम में डिप्टी मेयर पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा समर्पित वार्ड संख्या 31 के पार्षद नीरज कुमार ने शानदार जीत दर्ज की उन्हें कुल 38 मत प्राप्त हुए जबकि उनके प्रतिद्वंदी महागठबंधन के उम्मीदवार वार्ड संख्या 44 के पार्षद परमजीत सिंह को मात्र 15 वोट ही मिल सके ।
इस जीत के साथ ही नीरज कुमार रांची के नए डिप्टी मेयर निर्वाचित घोषित किए गए।