BREAKING NEWS

logo

सोनुआ में मवेशी तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 23 पशु बरामद


पूर्वी सिंहभूम, 21 मार्च । पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मवेशी तस्करी के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने 23 मवेशियों को बरामद किया है।

पुलिस को पहले ही सूचना मिली थी कि बांसकटा से सोनुआ की ओर मुख्य सड़क के रास्ते मवेशियों को अवैध रूप से तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन व लोगों पर नजर रखते हुए छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 23 मवेशियों को अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि, कार्रवाई की भनक लगते ही तस्करी में शामिल लोग मौके से फरार हो गए।

सोनुआ थाना प्रभारी शशिबाला भेंगरा ने बताया कि बरामद सभी मवेशियों को थाना लाकर सुरक्षित रखा गया है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और फरार आरोपितों की पहचान की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।