पलामू : जनगणना प्रक्रिया अंतर्गत पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने विभिन्न पत्राकारों के समक्ष सभागार में 'ऑनलाइन स्व-गणना' (Self-Enumeration) पोर्टल के माध्यम से स्वयं का पंजीकरण कर अभियान का शुभारंभ किया।स्व-गणना न केवल सुविधा है, बल्कि राष्ट्र निर्माण में हमारी सक्रिय भागीदारी का प्रतीक है।सभागार में ही उप विकास आयुक्त,पुलिस अधीक्षक एवं पत्रकारों ने भी अपना स्व-गणना की।डीसी ने सभी से अपील की है कि सभी लोग अपने मोबाइल या लैपटॉप से se.census.gov.in पर जाकर खुद भी अपना (Self-Enumeration)ऑनलाइन स्व-गणना' अवश्य करें।जनगणना को अधिक आधुनिक, पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाने में सभी का सहयोग अपेक्षित है।ध्यान रहे यह प्रक्रिया 1 मई से 15 मई तक संचालित होगी।
पलामू डीसी ने जनगणना प्रक्रिया का शुभारंभ अपना पंजीकरण करा कर किया
