BREAKING NEWS

logo

छठ घाट की सफाई सुनिश्चित करें


छठ घाट की सफाई  सुनिश्चित करें.. महापौर
ईद, रामनवमी एवं छठ पर्व  मैं विशेष सफाई का  दिया निर्देश 

आज महापौर अरुणा शंकर ने  कोयल रिवरफ्रंट जाकर दो दिन बाद होने वाला चैती छठ हेतु सफाई की व्यवस्था देखी । महापौर ने कहा छठ हमारी आस्था से जुड़ा पवित्रता से मनाया जाने वाला पर्व है जहां शहर के रोड की सफाई के साथ-साथ  छठ घाटों की सफाई अति आवश्यक है साथी हम हिंदुओं का बड़ा पर्व रामनवमी के साथ-साथ मुस्लिम भाइयों का ईद भी है। महापौर ने निगम सफाई  के नोडल पदाधिकारी दिलीप कुमार को निर्देश दिया कोयल रिवर फ्रंट, सूर्य मंदिर घाट चैनपुर, पप्पू कल घाट एवं अमानत छठ स्थल के अलावा जहां-जहां निगम क्षेत्र में छठ व्रत मनाई जाती  वहां वहां आज से कल तक विशेष सफाई अभियान कराई जाए । नोडल पदाधिकारी एवं कर्मियों ने कल शाम तक हर घाट की सफाई का आश्वासन दिया । इस अवसर पर 30 नंबर वार्ड के माननीय पार्षद विजय कुमार, उपनगर आयुक्त प्रमोद उरांव, सिटी मैनेजर शाहिद जी , पानी के नोडल छोटे लाल जी, मेयर प्रतिनिधि सुनील गुप्ता एवं निगम के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।