एच पी भी वैक्सीनेशन का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद जुगसलाई में हुआ उद्घाटन बच्चियों को होगा लाभ
आज एच पी भी वैक्सीनेशन का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र , जुगसलाई सह गोलमुरी में जुगसलाई नगर परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमति अर्चना दुबे,सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल,झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक के अध्यक्ष सरदार शैलेन्द्र सिंह,प्रखण्ड प्रमुख श्रीमती पानी सोरेन , , समाजसेवी बड़े लाल दुबे,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मोईज अख्तर अंसारी, प्रखण्ड लेखा प्रबंधक श्यामा प्रसाद महापात्र तथा सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री रवि शंकर तिवारी के द्वारा संयुक्त रूप से उद्घाटन किया गया । सभी अतिथियों ने अपने विचारों को रखा जिसमें जिले के सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि यह वैक्सीन 14 से 15 के बीच की बच्चियों को ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारियों से बचाने के लिए अत्यंत आवश्यक है। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल जुगसलाई नगर परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना दुबे ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की इस कार्यक्रम पर वो अपना विशेष सहयोग देते हुए ,विद्यालयों में अभियान चलाकर इस वर्ग के सभी बच्चियों को जोड़ कर वैक्सीन के प्रति जागरूक किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चियां इससे लाभान्वित हो और उन्हें इस तरह की बीमारियों से बचाव किया जा सके । सरदार शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि इस अभियान से गरीब बच्चियों को काफी लाभ मिलेगा जो बच्चियां पैसे देने में असमर्थ है वो अपना प्रायवेट में वैक्सीनेशन नहीं करा सकती वो यहां से इसका लाभ उठा सकती है।
