BREAKING NEWS

logo

लुधियाना में इलेक्ट्रिकल लैब से कौशल विकास को बढ़ावा


लुधियाना में इलेक्ट्रिकल लैब से कौशल विकास को बढ़ावा
जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन ने पंजाब के तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के सहयोग से लुधियाना के सरकारी आईटीआई (गिल रोड और समराला) में इलेक्ट्रिकल लैब स्थापित कर युवाओं के लिए उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण को मजबूत किया है।
आईटीआई गिल रोड में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा टाटा स्टील व फाउंडेशन के अधिकारियों की उपस्थिति रही। इस पहल के तहत हाउस वायरिंग, सोलर सिस्टम, मोटर संचालन और ऊर्जा भंडारण जैसे विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
अब तक 64 छात्रों को विशेष प्रशिक्षण मिला है, जबकि रोजगारोन्मुख कौशल कार्यक्रम के माध्यम से 1,580 शिक्षार्थियों तक पहुंच बनाई गई है। इसमें संचार कौशल, डिजिटल साक्षरता और करियर तैयारी जैसे विषय शामिल हैं।
यह पहल युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने और तकनीकी शिक्षा को उद्योग की जरूरतों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
रांची एक्सप्रेस संवाददाता