BREAKING NEWS

logo

रजवाडीह मवि में आठवीं पास छात्रों को समारोहपूर्वक दी गयी विदाई


कलम-किताब छूटे नहीं,शिक्षा का क्रम टूटे नहीं:- प्रधानाध्यापक 

मेदिनीनगर प्रखंड अंतर्गत रजवाडीह मध्य में आठवीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को समारोहपूर्वक विदाई दी गयी। प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी ने बताया कि कक्षा आठवीं के सभी 47 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित हुए हैं। इस उपलक्ष्य में विद्यालय में समारोह का आयोजन कर उन्हें विदाई दी गयी। करतल ध्वनि के बीच पुष्प वर्षा कर एवं तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया। फिर जूनियर कक्षा के बच्चों ने मोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। शिक्षिका श्रीमती निशा,प्रियंका कुमारी,पूनम रानी,शिक्षक विजय कुमार ठाकुर व लैब इंस्टेक्टर अनूप कुमार मिश्रा ने स्वयं बच्चों को विशेष भोजन परोसा तथा पढ़ते रहने के लिए प्रेरित करते हुए शुभकामनाएं दीं। शिक्षकों के इस स्नेह से बच्चे बहुत आह्लादित हुए। अंत में सबको टीसी,ग्रेड कार्ड व कलम देकर नवम वर्ग में अनिवार्यत: नामांकन कराने के प्रेरणा के साथ उन्हें विदा किया गया। इस दौरान पीरामल फाउंडेशन के चक्रधर साहू ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि कलम-किताब छूटे नहीं,शिक्षा का क्रम टूटे नहीं। इस तरह 'स्कूल रूआर' को सफल बनाना है। प्रधानाध्यापक ने बच्चों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आज के बाद भी कोई समस्या हो तो बेझिझक साझा करें,समाधान किया जायेगा।