होम गार्ड के जवान के शादी के अवसर पर आशीर्वाद देने पहुंचे डीएसपी
पलामू : पलामू होमगार्ड के जवान ओमप्रकाश टोप्पो के शादी के अवसर पर उसके घर डीएसपी दीपक कुमार आशीर्वाद देने पहुंचे। मालूम हो कि गोमगार्ड के जवान ओमप्रकाश टोप्पो की शादी पलामू जिला के भंडरिया में मनोनीत टोप्पो के साथ पिछले दिनों संपन्न हुई थी। इस अवसर पर दुल्हा ओमप्रकाश टोप्पो ने प्रीतिभोज का आयोजन अपने आवास पाटन क्षेत्र स्थित गांव पर किया था। इस शुभ वेला में सैकड़ों लोगों ने वे वधु को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि अपनी तमाम व्यस्तता के बावजूद भी होमगार्ड के एक ईमानदार डीएसपी दीपक कुमार ने अपने पद को नहीं देखा बल्कि अपने जवान की भावना का कद्र किया और पलामू जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर होमगार्ड ओमप्रकाश टोप्पो के घर पहुंच कर वर वधु को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। जिसकी तारीफ हर जानने वाले लोग के रहे हैं।
