BREAKING NEWS

logo

मैट्रिक 2026 के मेधावी छात्र-छात्राओं को डीसी ने किया सम्मानित


पलामू: जिले में मैट्रिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत द्वारा सम्मानित किया गया। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पौधा, पुस्तक एवं मेडल देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर उपायुक्त ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनके भविष्य के लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली और उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मैट्रिक परीक्षा जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है और आगे भी कई बड़े अवसर आएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी। साथ ही कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि लगातार प्रयास से ही सफलता हासिल की जा सकती है।

उपायुक्त ने छात्रों से अपनी रुचि के अनुसार करियर चुनने और बड़े सपने देखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, संबंधित स्कूलों के शिक्षक एवं विद्यार्थियों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।

सम्मानित मेधावी छात्र-छात्राएं:

1. प्रीति कुमारी – 97.8% (स्तरोन्नत उच्च विद्यालय, मनातू चक)


2. प्रेम प्रकाश – 97.4% (स्तरोन्नत उच्च विद्यालय, रानीदेवा)


3. प्रिंस कुमार पाल – 97.4% (स्तरोन्नत उच्च विद्यालय, सण्डा)


4. सृष्टि कुमारी – 97.2% (मेदिनीनगर उच्च विद्यालय)


5. रूपा कुमारी – 97.2% (स्तरोन्नत उच्च विद्यालय, सण्डा)

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।