माननीय झारखंड विधान सभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो से आज झारखंड मंत्रालय में माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने माननीय विधान सभा अध्यक्ष को राज्य सरकार की ओर से प्रकाशित "JHARKHAND RISING A GLOBAL STORY" पुस्तक तथा कॉफी टेबल बुक सप्रेम भेंट की। "JHARKHAND RISING A GLOBAL STORY" पुस्तक में राज्य सरकार की ओर से विगत जनवरी माह में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में 11 सदस्य प्रतिनिधिमंडल के दावोस एवं यूनाइटेड किंगडम (लंदन) दौरे का विस्तृत प्रतिवेदन समर्पित है तथा कॉफी टेबल बुक में राज्य सरकार द्वारा किए गए विकासात्मक कार्यों की समग्र जानकारी समाहित की गई है। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने माननीय संसदीय कार्य मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर एवं माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी को "JHARKHAND RISING A GLOBAL STORY" पुस्तक एवं कॉफी टेबल बुक सप्रेम भेंट की।

