भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत संचालित विशेष स्वगणना अभियान के तहत आज श्री कृष्ण कुमार , उप नगर आयुक्त , श्री डीबी सुंदर रामम, वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) एवं श्री वरुण बजाज, चीफ ऑफ कॉरपोरेट सर्विसेज द्वारा श्री तरणीश कुमार हंस, विशेष पदाधिकारी एवं जीएनएसी (JNAC) की जनगणना टीम की उपस्थिति में स्वगणना का कार्य संपन्न किया गया।
इस अवसर पर टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विसेज के अन्य कर्मियों एवं पदाधिकारियों का भी सफलतापूर्वक स्वगणना कराया गया।
उल्लेखनीय है कि 1 मई से 15 मई तक विशेष अभियान के तहत स्वगणना का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जिसमें नागरिक स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपनी जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
जमशेदपुर शहर के सभी जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिकों से अपील की जाती है कि वे इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा निर्धारित अवधि के भीतर आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपना स्वगणना कार्य अवश्य पूर्ण करें।

