BREAKING NEWS

logo

पांडू प्रखण्ड में कृषि ऋण शक्तिकरण अभियान के तहत कैंप आयोजित


पांडू:पलामू जिले के पांडू प्रखण्ड परिसर में कृषि ऋण शक्तिकरण अभियान के तहत एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया।इस कैंप में किसानों को कृषि ऋण से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।कैंप के दौरान बीपीएम (ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर) ने उपस्थित किसानों को विभिन्न योजनाओं,ऋण प्रक्रिया,आवश्यक दस्तावेजों और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।उन्होंने किसानों को जागरूक करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर वे अपनी कृषि गतिविधियों को और बेहतर बना सकते हैं।इस अवसर पर कई किसानों ने मौके पर ही ऋण के लिए आवेदन फॉर्म भरा और संबंधित अधिकारियों के पास जमा भी किया।कैंप में किसानों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली और उन्होंने इस पहल की सराहना की।