बालूमाथ ।झारखंड अधिविध परिषद द्वारा जारी इंटरमीडिएट की परीक्षा में बालूमाथ की बेटी मनीषा कुमारी ने आर्टस की परीक्षा में जिला टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया है। मनीषा कुमारी ने 88.6% अंक लाकर यह उपलब्धि हासिल किया। वही बालूमाथ की ही रहने वाली रिंकी कुमारी ने आटर्स की परीक्षा में जिला सेकंड टॉपर होने का गौरव हासिल किया उसने 88% अंक लाकर यह उपलब्धि हासिल की । इसके अलावा साइंस की परीक्षा में जिला में दूसरा स्थान बालूमाथ की आंचल कुमारी ने 92% अंक लाकर प्राप्त किया । वहीं मो० होजफा ने इंटर साइंस की परीक्षा में 92.4% अंक लाकर जिला में दूसरा स्थान प्राप्त किया । वही तीनों संकाय की परीक्षा में से आटर्स में मनीषा कुमारी पिता उमाशंकर प्रजापति ने 443 अंक 88.6% अंक लाकर जिला,प्रखंड में पहला स्थान प्राप्त किया,वहीं रिंकी कुमारी पिता विनोद कुमार 440 अंक 88% अंक लाकर जिला एवं प्रखंड में दूसरा स्थान एवं अशोक कुमार 430 अंक 86% अंक प्रखंड में तीसरा स्थान प्राप्त किया ।वही साइंस की परीक्षा में मोहम्मद होजैयफा पिता मो० परवेज आलम 462 अंक 92.4% जिला में दूसरा स्थान वहीं प्रखंड में पहला स्थान,आंचल कुमारी पिता प्रमोद महतो 407 अंक 92% प्रखंड में दूसरा स्थान,अनुष्का कुमारी पिता संजीव कुमार गुप्ता 454 अंक 90.8% प्रखंड में तीसरा स्थान लाकर प्राप्त किया । वही कॉमर्स की परीक्षा में प्रखंड टॉपर इल्मा प्रवीण पिता मोहम्मद शमीउल्लाह 398 अंक 79.6%,मोहम्मद अर्श पिता मो० नसीम 391 अंक 78.2% अंक लाकर प्रखंड में दूसरा स्थान,अनूप कुमार पिता रमेश कुमार 77.2% अंक लाकर प्रखंड में तीसरा स्थान प्राप्त किया ।यह सभी बालूमाथ राजकीय कृत उच्च विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं थे ।सभी ने अपनी उपलब्धि पर इसका श्रेय विद्यालय के शिक्षकों एवं अपने माता-पिता को दिया है ।

