तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर अविनाश सिन्हा छोटू ने जताई खुशी
पलामू: बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर मेदिनीनगर के सांसद प्रतिनिधि अविनाश सिन्हा छोटू ने खुशी जताई है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री Narendra Modi के सशक्त नेतृत्व और विकास आधारित राजनीति की जीत बताया।
जारी प्रेस विज्ञप्ति में अविनाश सिन्हा छोटू ने कहा कि इन राज्यों के चुनाव परिणामों ने यह साबित कर दिया है कि देश की जनता भाजपा की विकास और सुशासन की नीति पर भरोसा करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और जनता उसी पर अपनी मुहर लगा रही है।
उन्होंने आगे कहा कि तीन राज्यों में भाजपा को मिली प्रचंड जीत से देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल और उत्साह बढ़ेगा। साथ ही यह परिणाम आने वाले समय में पार्टी को और मजबूती प्रदान करेगा।
