बालूमाथ।एकीकृत बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के बेलवाटिकर ग्राम में एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया ।घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र गंझू 23वर्ष पिता कुवारी गंझु ग्राम बेलवाटिकर थाना बारियातु ने पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना के दौरान परिजनों की नजर समय रहते उस पर पड़ गई, जिसके बाद उन्होंने उसे सुरक्षित उतारकर बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां डॉक्टर दयानंद कुमार द्वारा युवक का प्राथमिक उपचार किया गया ।

