BREAKING NEWS

logo

चतरा में महिला की गोली मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग का एंगल


चतरा, 10 फ़रवरी (राएस)। झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र स्थित कौलेश्वरी पहाड़ के पास हड़दवा इलाके से मंगलवार को एक महिला का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान गायघाट निवासी 25 वर्षीय पूनम देवी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार महिला की गोली मारकर हत्या की गई है।

ग्रामीणों के मुताबिक, पूनम देवी पहले से शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी हैं। हाल के दिनों में उसने योगेंद्र भारती नामक व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली थी, जो कथित रूप से प्रेम प्रसंग का परिणाम बताया जा रहा है। इस दूसरी शादी से उसके पहले पति और ससुराल पक्ष में नाराजगी की बात सामने आई है।

पुलिस प्रारंभिक जांच में इस हत्याकांड को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में संलिप्त आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

उल्लेखनीय है कि पूनम देवी की पहली शादी दंतार गांव में हुई थी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।