समारोह का मंच संचालन
और धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका आर्ची ने किया। गुरुद्वारा कमिटी के प्रधान
निशान सिंह, महासचिव परमजीत सिंह काले, सतबीर सिंह गोल्डू, अजायब सिंह,
सुखविंदर सिंह निक्कू, जसबीर सिंह गाँधी, त्रिलोचन सिंह, सतपाल सिंह राजू,
श्याम सिंह, राज कौर, गुरमीत कौर, कमलजीत कौर तथा सविंदर कौर सहित अन्य
सदस्यों की उपस्थिति ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें प्रेरित किया।-
जमशेदपुर के मॉडर्न इंग्लिश स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुतियों से मोहा मन
पूर्वी
सिंहभूम: गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची के
प्रबंधनाधीन मॉडर्न इंग्लिश स्कूल का वार्षिक समारोह रविवार को हर्ष और
उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक
प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह
में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष और
पूर्वी सिंहभूम जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष, पूर्व ओलंपियन हरभजन सिंह
उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को खेल भावना, अनुशासन और कड़ी मेहनत के
महत्व पर प्रकाश डाला।
अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर
और वर्तमान में झारखंड पुलिस की डीएसपी अरुणा मिश्रा भी मौजूद थीं। अपने
प्रेरक अभिभाषण में उन्होंने बच्चों और शिक्षकों को कठिन परिश्रम, दृढ़
संकल्प और बहुआयामी विकास के लिए प्रोत्साहित किया। विशिष्ट अतिथि
साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह ने स्कूल के निरंतर विकास और
छात्रों के उज्ज्वल भविष्य पर प्रकाश डाला, जबकि महासचिव परमजीत सिंह काले
और युवा नेता सतबीर सिंह सोमू ने भी अपने संबोधन में छात्रों की शैक्षणिक
प्रगति और शिक्षकों के अथक प्रयासों की सराहना की।
इससे पहले
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद
छात्रों ने नृत्य, नाटक, गीत-संगीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मंच
को सजाया और उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों को प्रभावित किया। स्कूल
प्रबंधन ने शैक्षणिक उत्कृष्टता, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और खेलकूद में
बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया और
उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्या टी. शिवा कुमारी ने
कहा कि यह वार्षिक समारोह छात्रों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें
मंच प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
