BREAKING NEWS

logo

महाशिवरात्रि पर पहाड़ी मंदिर में होगी सादे लिबास में पुलिस बल की तैनाती


रांची,  महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर आगामी 15 फरवरी 2026 को रांची पहाड़ी मंदिर में आयोजित अनुष्ठान को लेकर विधि-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर समाहरणालय सभागार में गुरूवार को बैठक हुई।

उपायुक्त सह रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति अध्यक्ष मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पर्व के शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

पूरे मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के कडे इंतजाम किए गए। इस दौरान

निर्णय लिया गया कि सरकारी पूजा के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर खोला जाएगा और जलाभिषेक अर्धा प्रणाली से कराया जाएगा।

महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सादे लिबास में पुलिस बल की तैनाती, अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे, निरंतर पेट्रोलिंग और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिया गया। वहीं इस दौरान उपायुक्‍त ने छेड़छाड़, पॉकेटमारी और चोरी की घटनाओं पर पूर्ण रोक लगाने का निर्देश दिया। 


कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साउंड सिस्टम, खोया-पाया केंद्र, चिकित्सा दल, अग्निशमन और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

इसके अलावा मंदिर परिसर की पुष्प सजावट, बैरिकेडिंग और अतिरिक्त मजदूरों की तैनाती होगी।

उपायुक्त ने श्रद्धालुओं से प्लास्टिक का उपयोग न करने और पर्यावरण अनुकूल सामग्री अपनाने की अपील की।

बैठक में एसएसपी रांची, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था सहित समिति के पदाधिकारी मौजूद थे।