लोक अदालत में 287 मामले का निस्तारण। एक करोड़ 64 लाख17 हजार 934 रुपए का मामला सेट
मेदिनीनगर, झालसा के दिशा निर्देश व पलामू जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष व पलामू के प्रधान जिला में सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा के मार्गदर्शन में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया ।इसमें सुलह समझौते के आधार पर 287 मामले का निस्तारण किया गया ।वहीं एक करोड़ 64 लाख 17 हजार 934 रुपए का मामला सेटल हुआ ।लोक अदालत में मामले निस्तारण को ले 12 पीठों का गठन किया गया था ।पीठ संख्या एक में पारिवारिक विवाद से संबंधित मामले का निस्तारण कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार दास वअधिवक्ता बीना मिश्रा कर रहे थे ।पीठ संख्या दो में सभी जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय के मामले का निस्तारण जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश षष्टम राजकुमार मिश्रा व अधिवक्ता हुसैन वारिश कर रहे थे ।पीठ संख्या तीन में विद्युत विभाग से संबंधित मामले का निस्तारण जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रथम अखिलेश कुमार व अधिवक्ता अमिताभ चन्द सिंह कर रहे थे। पीठ संख्या चार में विद्युत विभाग से संबंधित जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नवम के न्यायालय में लंबित विधुत विभाग के मामले का निस्तारण जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नवम आभास कुमार व अधिवक्ता उत्तम कुमार कर रहे थे। पीठ संख्या पांच में सभी तरह के अपराधिक वादों का निस्तारण सीजेएम मनोरंजन कुमार व अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय कर रहे थे। पीठ संख्या छह में चेक बाउंस से सम्बंधित मामले का निस्तारण सिविल जज सीनियर डिवीजन रविशंकर पांडेय व अधिवक्ता सुधा कुमारी कर रहे थे।पीठ संख्या छह में चेक बाउंस से संबंधित मामले का निस्तारण रवि शंकर पांडेय,जे एम व अधिवक्ता सुधा कुमारी कर रहे थे ।पीठ संख्या सात में सिविल जज सीनियर डिवीजन के सभी कोर्ट के मामले का निस्तारण सिविल जज सीनियर डिवीजन शम्भू महतो व अधिवक्ता सत्येन्द्र कुमार सिंह कर रहे थे। पीठ संख्या आठ में सभी सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट के लंबित मामले का निस्तारण सिविल जज जूनियर डिवीजन रोजलिना बारा व अधिवक्ता वीर विक्रम वक्स राय कर रहे थे।पीठ संख्या नव में चेक बाउंस से सम्बंधित मामले का निस्तारण रशिम चन्देल जे एम व अधिवक्ता पुष्कर राज कर रहे थे।पीठ संख्या 10 में रेलवे से सम्बंधित मामले का निस्तारण कमल प्रकाश एसडीजेएम व अधिवक्ता संजय कुमार सिन्हा कर रहे थे।पीठ संख्या 11 प्री लिटिगेशन से सम्बंधित मामले का निस्तारण स्थायी लोक अदालत के प्रभारी अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता व सदस्य महिमा श्रीवास्तव कर रहे थे। पीठ संख्या 12 में भूमि और राजस्व से संबंधित मामले का निस्तारण सदर एसडीएम सुलोचना मीना व अधिवक्ता कुमारी नीतू सिंह कर रही थी। वही एक हेल्प डेस्क बनाया गया था जिसमें पीएलवी कृपा शंकर दुबे को लोगों को मदद करने के लिए लगाया गया था।लोक अदालत में सुलह समझौता के आधार पर मामले का निस्तारण किया गया। प्री लिटिगेशन के 222 मामले व कोर्ट में लंबित 65 मामले का निस्तारण किया गया।
