मुख्यमंत्री स्टालिन ने विश्व महिला शिखर सम्मेलन का किया उद्घाटन
चेन्नई: नंदंबक्कम स्थित ट्रेड सेंटर में दो दिन के विश्व महिला
शिखर सम्मेलन का मंगलवार काे मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने उच्च पदाें पर भी पुरुषाें के बराबर महिलाओं की भागीदारी
हाेने काे जरूरी बताते हुए कहा कि महिलाएं ही समाज की रीढ़ हैं। सम्मेलन
में मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि महिलाओं को पुरुषों के समान आगे आना
चाहिए। उच्च पदों पर भी पुरुषों के बराबर महिलाओं की भागीदारी होनी चाहिए।
केवल महिलाओं के अधिक संख्या में काम पर जाने से संतुष्ट नहीं होना चाहिए।
महिलाएं ही समाज की रीढ़ हैं। जनसंख्या का आधा हिस्सा होने के बावजूद यदि
महिलाएं आगे नहीं बढ़ेंगी तो कोई भी देश प्रगति नहीं कर सकता। उन्हाेंने
कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं की उन्नति के लिए कई योजनाएं शुरू कीं हैं।
संपत्ति में महिलाओं को अधिकार, पुलिस विभाग में महिलाओं की नियुक्ति जैसे
अनेक उदाहरण दिए जा सकते हैं।
