BREAKING NEWS

logo

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छत्रसाल स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह में ली सलामी



नई दिल्ली:  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को गणतंत्र दिवस समारोह में तिरंगे के सम्मान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनके बलिदान ने हमें गणराज्य, आत्मसम्मान और स्वतंत्रता प्रदान की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को यहां छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने निरीक्षण जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। 


उनके साथ दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त धीरज कुमार और परेड कमांडर एसीपी सार्थक त्यागी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने पुलिस वाहन पर सवार होकर लोगों का अभिवादन किया और इसके बाद सलामी मंच पर पहुंचकर परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान भारत की आत्मा है और पिछले 77 वर्षों से यह न्याय, समानता और गरिमा के लिए मार्गदर्शक प्रकाशस्तंभ बना हुआ है। देश संविधान निर्माण से लेकर राष्ट्र निर्माण तक के सभी प्रयासों को सम्मान करता है। गणतंत्र दिवस समारोह में परेड के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।