भागलपुर, 09 अप्रैल । जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार महिला की पहचान पासीटोला निवासी अमृता कुमारी (24 वर्ष), पति राजा चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर महिला के घर से ब्राउन शुगर जैसा संदिग्ध पदार्थ बरामद किया गया। नाथनगर की प्रभारी अंचलाधिकारी खुशबू आजम की मौजूदगी में विधिवत तलाशी के दौरान कुल 10.25 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ और 1485 रुपये नकद जब्त किए गए।
पुलिस ने मौके से ही अमृता कुमारी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि वह अपने घर से ही अवैध रूप से ब्राउन शुगर की बिक्री कर रही थी। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे कीम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसकी पुष्टि गुरुवार को ललमटिया थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने की है।

