BREAKING NEWS

logo

भाजपा महिषी दक्षिणी मंडल के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर आयोजित


सहरसा, 19 मार्च ।पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान-2026 के तहत सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा के महिषी दक्षिणी मंडल का प्रशिक्षण का आयोजन गुरुवार को महिषी तारा स्थान स्थित विवाह भवन में संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र से लेकर सात सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र की मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने राज्य और केंद्र सरकार की उपलब्धियां" विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं के बीच अपने विचार रखे।

उन्होंने बताया कि कैसे सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रही हैं।इस मंडल कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्रीकृष्ण झा एवं संचालन जिला के मंत्री कुमार गौरव सिंह ने किया।प्रशिक्षण शिविर को भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने कहा कि इस प्रशिक्षण में मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और संगठन की मजबूती व सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।इस मंडल कार्यशाला में जिला के प्रवक्ता अभिषेक पांडेय,अभिनंदन कुशवाहा,मंत्री पंकज पाठक,पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत झा, भगवान झा,किसान मोर्चा के लक्ष्मी झा, प्रदेश नेता शंकर ठाकुर, बृजकिशोर झा पप्पन,संजीव कुंवर आदि वक्ताओं ने कार्यशाला को संबोधित किया।