पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के चर्चित नीट छात्रा
हत्याकांड मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की है। इसकी
जानकारी गृह मंत्री सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साेशल मीडिया एक्स
पर शनिवार काे एक पाेस्ट के माध्यम से दी है जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री
की ओर से भारत सरकार काे दिये गये पत्र काे भी साझा किया है। उन्होंने एक्स
पर लिखा है, बिहार के मुख्यमंत्री ने भारत सरकार से पटना में हुए NEET
छात्रा की हत्या के मामले को सीबीआई से जांच का आग्रह किया है।
पटना में नीट छात्रा हत्याकांडः मुख्यमंत्री ने मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की
