BREAKING NEWS

logo

एलपीजी की कमी के संबंध में फैली अफवाहों के मद्देनजर डीएम ने लिया जायजा


नालंदा, बिहारशरीफ 20 मार्च|

जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभागार में आज शुक्रवार को, जिलाधिकारी, नालंदा की अध्यक्षता में जिलेभर में घरेलु गैस सिलिंडर की उपलब्धता के संबंध में तीनों तेल विपणन कंपनियों के एरिया मैनेजर के साथ समीक्षा की गयी। उनके द्वारा बताया गया कि जिला में तीनों कंपनियों के संचालित गैस ऐजेंसियों के पास पर्याप्त मात्रा में एल०पी०जी० सिलिंडर का स्टॉक उपलब्ध है तथा एल०पी०जी० सिलिंडर की निर्बाध आपूर्ति जारी हैजिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि एल०पी०जी० गैस के कमी के संबंध में फैली अफवाहों के मद्देनजर विभागीय निदेश के आलोक में सभी एल०पी०जी० गैस ऐजेंसियों का निरीक्षण किया जा रहा है तथा सिलिंडरों की जमाखोरी एवं कालाबाजारी की आशंका को देखते हुए लगातार छापेमारी की जा रही है।उन्होंने आमजनों से अनुरोध करते हुए कहा कि एल०पी०जी० गैस के कमी के संबंध में फैली अफवाहों पर ध्यान न दें। एल०पी०जी० सिलिंडर की बुकिंग एवं अन्य संबंधीत समस्याओं के समाधान के लिए तथा एल०पी०जी० सिलिंडरों की जमाखोरी, कालाबाजारी, घरेलु गैस के व्यवसायिक उपयोग की जानकारी प्राप्त होती है तो इसकी सूचना देने हेतु दुरभाष पर संपर्क कर सकते हैं। यदि कोई व्यक्ति एल०पी०जी० सिलिंडरों की जमाखोरी, कालाबाजारी अथवा घरेलु गैस के व्यवसायिक उपयोग में संलिप्त पाये जाते हैं तो उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।