सहरसा, 02 मई । भारत के अर्थ व्यवस्था को मजबूती देनेवाला, आम आदमी को सशक्त बनाने वाला एचडीएफसी बैंक सहरसा को शनिवार को नये भवन में शिफ्ट कर दिया गया। ग्राहकों के साथ बेहतर सेवा के साथ बेहतर कनेक्टिविटी का ख्याल रखा गया है।इस नए ब्रांच का उद्घाटन सत्र के चीफ गेस्ट डीएम दीपेश कुमार रहे।
उन्होंने कहा कि बैंक के माध्यम सें सभी वर्ग के लोगो को काफी सहूलियत हो रही है।वही देश की अर्थ व्यवस्था को बैक गति प्रदान कर रही है। वहीं उद्घाटन शाखा प्रबंधक अलोक कुमार और क्लस्टर हेड मंजीत झा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैंक कर्मी मौजूद रहे।
एचडीएफसी बैंक नये भवन में हुआ स्थानांतरित,डीएम ने उद्घाटन किया
