BREAKING NEWS

logo

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिला बिहार चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल,औद्योगिक विकास पर हुई चर्चा


 रांची एक्सप्रेस 
पटना(बिहार ब्यूरो)।बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की।चैम्बर के अध्यक्ष पी.के.अग्रवाल के नेतृत्व में पहुंचे इस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उद्यमियों की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।मुलाकात के दौरान चैम्बर अध्यक्ष पी.के.अग्रवाल ने राज्य के वर्तमान आर्थिक परिदृश्य और औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।उन्होंने कहा कि "सम्राट चौधरी जैसे अनुभवी और दूरदर्शी व्यक्तित्व के कुशल नेतृत्व में बिहार के औद्योगिक विकास को एक नई गति मिलेगी।राज्य के उद्यमी सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने के लिए तत्पर हैं।"

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का ध्यान चैम्बर के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की ओर भी आकृष्ट कराया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री को आगामी 23-24 मई 2026 को आयोजित होने वाले दो-दिवसीय राज्यस्तरीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए औपचारिक निमंत्रण भी दिया गया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में चैम्बर के अध्यक्ष के साथ निम्नलिखित पदाधिकारी मौजूद रहे:-

एन.के.ठाकुर(उपाध्यक्ष)

मुकेश कुमार जैन (महामंत्री)

राजेश जैन(कोषाध्यक्ष)

अजय गुप्ता(कार्यकारिणी सदस्य)

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और राज्य के विकास में चैम्बर की भूमिका की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।