नवादा, इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को
द्वितीय पाली में जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने राजेन्द्र मेमोरियल वूमेंस
कॉलेज, गांधी इंटर स्कूल, एवं बालिका इंटर स्कूल, नवादा स्थित परीक्षा
केन्द्रों का निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी
ने परीक्षा केन्द्रों पर विधि-व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था,
परीक्षार्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी,
प्रवेश-निकास व्यवस्था सहित कदाचार-मुक्त परीक्षा संचालन हेतु की गई
व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशों
के आलोक में सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं कर्मियों को स्वच्छ,
शांतिपूर्ण एवं कदाचार-मुक्त परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक
निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान द्वितीय पाली में गांधी इंटर
स्कूल, नवादा से एक परीक्षार्थी (तुलसी मनी सिंह) तथा बालिका इंटर स्कूल,
नवादा से एक परीक्षार्थी (मीना यादव) कुल 02 परीक्षार्थी कदाचार में लिप्त
पाए गए, जिन्हें परीक्षा से निष्कासित करते हुए नियमानुकूल कार्रवाई की गई
है। साथ ही परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग में लापरवाही बरतने से संबंधित
वीक्षकों से स्पष्टीकरण की मांग करने का निर्देश दिया गया है।
वहीं,
परीक्षा के प्रथम पाली में ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, नवादा से ज्योति
कुमारी कदाचार में लिप्त पाई गईं, जिन्हें परीक्षा से निष्कासित करते हुए
नियमानुकूल कार्रवाई की गई।जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना के अनुसार
जिले के सभी परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम एवं द्वितीय पाली की परीक्षा
शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं कदाचार-मुक्त वातावरण में सम्पन्न हुई है।
इंटरमीडिएट परीक्षा में डीएम ने किए तीन परीक्षार्थी को निष्कासित
