BREAKING NEWS

logo

एसएसपी ने जिले उपलब्ध संसाधनों और चुनौतियों पर किया बैठक



सारण:  जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराध नियंत्रण तथा प्रशासनिक पारदर्शिता को धरातल पर उतारने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले की वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस बल के पास उपलब्ध संसाधनों की बारीकी से समीक्षा की गई। बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक रक्षित शामिल हुए।



वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार

ने एक-एक कर सभी अनुमंडलों में तैनात पुलिस बल और पदाधिकारियों की संख्या का जायजा लिया। इस दौरान थानों में वाहनों की उपलब्धता, तकनीकी उपकरणों की स्थिति और बुनियादी ढांचे से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि संसाधनों की कमी को कार्यक्षमता में बाधा नहीं बनने दिया जाएगा और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करना पहली प्राथमिकता है। वरीय पुलिस अधीक्षक ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए कड़े निर्देश दिए।


बैठक का समापन करते हुए एसएसपी ने दोहराया कि सारण पुलिस जिले के नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने सख्त लहजे में हिदायत दी कि पुलिसिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी। अपराध मुक्त समाज की स्थापना के लिए तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग और पुलिस अधिकारियों की तत्परता ही सारण पुलिस का नया मानक बनेगी।