पटना में सड़क हादसा, पांच की मौत, घायलों में तीन की हालत नाजुक
पटना: बिहार में पटना जिले के बिहटा के कोइलवर पुल पर आधी रात
बाद लगभग दो बजे सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में पांच
अन्य व्यक्ति घायल हो गए। इनमें तीन की हालत नाजुक है। यह हादसा ट्रक और
ऑटो की टक्कर से हुआ। पुलिस ने इस हादसे में पांच लोगों की जान जाने की
पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक, ऑटो सवार लोग किसी पारिवारिक
कार्यक्रम या निजी काम से लौट रहे थे। कोइलवर पुल पर सामने से आ रहे तेज
रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के
परखच्चे उड़ गए।
चीख-पुकार सुनकर राहगीर रुके और पुलिस को सूचना दी। पुलिस
के मौके पर पहुंचने से पहली ट्रक ड्राइवर रफूचक्कर हो चुका था। पुलिस
ने बताया कि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को ईएसआईसी अस्पताल बिहटा में
भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई
है। फरार ट्रक चालक की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ताकि यातायात सुचारू हो सके। पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी
है और फरार ट्रक चालक की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
