सहरसा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री रोशन कामत
के नेतृत्व में बीएन मंडल विश्वविद्यालय कुलपति और कुलसचिव का पुतला फूंका
गया।एबीवीपी के सदस्यों आक्रोश व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय मधेपुरा में
भारत सरकार की शिक्षा मंत्रालय के श्रेष्ठ स्कीम प्रधानमंत्री उच्चतर
शिक्षा अभियान पीएम उषा के तहत आवंटित राशि को कुलपति के द्वारा जिस जिहादी
मानसिकता सोच को प्रचार प्रसार में खर्च क्या जाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण
है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऐसे जिहादी मानसिकता वाले वक्ता
को कभी बिहार के पावन भूमि पर नहीं आने देगा।ज्ञान की पावन भूमि बिहार में
किसी प्रकार की विभाजनकारी अथवा उग्र विचारधाराओं को बढ़ावा देने का प्रयास
स्वीकार योग्य नहीं है विश्वविद्यालय प्रशासन के लोग जिस कदर पीएम उषा के
तहत आवंटित 44 लाख रुपए का बंदर बाट कर राष्ट्र विरोधी ताकतों के ऊपर खर्च
करना चाहती है।यह कभी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नहीं होने देगा।
इस
अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्य समिति के विशेष
आमंत्रित सदस्य मोनू झा,विभाग सह संयोजक जयंत जोशी,नगर सह मंत्री रोहन
कुमार,सन्नी कुमार, दौलत कुमार,सत्यम कुमार, मौसम कुमार, आदर्श गुप्ता,आकाश
कुमार,रितेश यादव, रोहित मंडल, माणिक पासवान,रजत शर्मा, मोहित शर्मा सहित
दर्जनों कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन में उपस्थित थे ।

