BREAKING NEWS

logo

बिहार के सारण में पिकअप पलटी, महिला समेत छह की मौत


 बिहार में सारण जिले के नयागांव थाना अंतर्गत बाजितपुर गांव के पास सोमवार सुबह पिकअप गाड़ी के पलटने से एक महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में कई लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पिकअप में 35 से 40 लोग सवार थे।

पुलिस के मुताबिक पिकअप गाड़ी दिघवारा से मक्का लोड करके हाजीपुर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बाजितपुर के निकट पिकअप का एक चक्का ब्लास्ट करने के बाद गाड़ी पलट गई। इसमें छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल सोनपुर ओर हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया। घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतकों की पहचान बादल कुमार उम्र 18 वर्ष पिता सुरेन पासवान, ओहिला देवी पति भगवान मांझी, लक्ष्मी देवी उम्र 55 वर्ष पति योगेन्द्र भगत, गोलू कुमार उम्र 18 वर्ष पिता किशोरी राम, अरविंद कुमार उम्र 16 वर्ष पिता अरूण राम, फूलमती देवी पति चंदेश्वर पासवान के रूप में हुई है।