मोरहाबादी मैदान में
नियुक्ति पत्र वितरण समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंच का
निर्माण किया गया है और करीब 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थियों को विभागों द्वारा पहले ही सूचना भेजी जा
चुकी है।
सहायक आचार्य-8000
उप समाहर्ता-207
राज्य कर पदाधिकारी-56
काराधीक्षक-02
झारखंड शिक्षा सेवा श्रेणी-दो-10
जिला समादेष्टा-01
श्रम अधीक्षक-14
प्रोबेशन पदाधिकारी-06
कीटपालक -150
इस समारोह में मुख्यमंत्री के साथ राज्य के कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।-
झारखंड में हेमंत सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा, 28 नवंबर को युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र
रांची,। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में
राज्य सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा कर लिया है। इस अवसर
को सरकार ‘नियुक्ति वर्ष’ के रूप में मना रही है। इसी क्रम में 28 नवंबर को
रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्यस्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा, जहां
युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।
राज्य के मुख्य सचिव अविनाश
कुमार ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर हेमंत सोरेन को समारोह में
शामिल होने के लिए आधिकारिक निमंत्रण सौंपा। यह कार्यक्रम सरकार की प्रथम
वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न विभागों में नियुक्तियों का वितरण किया जाएगा। पदों का विवरण इस प्रकार है।
पुलिस उपाधीक्षक (DSP)-35
सहायक निबंधक-08
